वीरपुर में शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 320 बोतल नेपाली शराब जब्त
- DSS Admin
- May 18, 2026

सुपौल, 18 मई (हि.स.)। जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 320 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की गई।
हालांकि पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार कारोबारी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

