सिरसा, 29 मई (हि.स.)। जिले के गांव सैनपाल कोठा क्षेत्र से लापता युवक का शव खेत में बनी पानी की डिग्गी से बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान हरविंद्र सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार हरविंद्र 28 मई को घर से से लापता हो गया था। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने रानियां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को गांव के ही एक किसान ने खेत में बनी पानी की डिग्गी में हरविंद्र का शव पड़ा देखा और इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि हरविंद्र सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक परेशानी के चलते युवक ने डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तूफान से नंदीशाला के शैड उड़े
जिला में आए तेज तूफान से आए गांव केलनियां की नंदीशाला चार शैडों की छत उड़ गए, जिससे 10 से 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। नंदीशाला के सचिव सुशील कंदोई ने बताया कि बीती शाम को आए जबरदस्त तूफान से नंदीशाला में बनाए गए तीन शैडों की छतें व एक बाहर बनाए गए बड़े शैड की छत तूफान में उड़ गई। गनीमत रही कि इस दौरान गौवंश को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके अलावा गांव रामनगरिया में पशुबाड़े में आसमानी बिजली गिरने से 6 पशु झुलस गए। पशुबाड़े की छत भी तूफान में उड़ गई। आग लगने से पशुचारे का भी नुकसान हो गया। पशुओं के लिए 50-60 क्विंटल तूड़ी व चारा खुले में ढककर रखा था, जो आग में जलकर राख हो गया।
---------------

