सिरसा: बुजुर्ग महिला को कार ने कुचला, मौत

कार चालक घायल को अस्पताल में छोड़ फरार

सिरसा, 14 अक्टूबर(हि.स.):सिरसा शहर के चतरगढ़पट्टी में तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार ढाणी चांदमारी निवासी 70 वर्षीय कृष्णा देवी रविवार को चतरगढ़पट्टी में सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

कार चालक ने घायल को अपनी कार में बैठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। इलाज के दौरान कृष्णा देवी की मौत हो गई।

मृतका कृष्णा देवी के पोत्र रमेश कुमार का कहना है कि कार का नंबर नोट कर लिया गया था। पुलिस को कार का नंबर बता दिया गया।

पुलिस का कहना है कि कार नंबर के जरिए चालक का पता जल्द लगा लिया जाएगा। फिलहाल अज्ञात चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश डाबर

   

सम्बंधित खबर