घने कोहरे के कारण बस पलटी, दस यात्री घायल

गरियाबंद/रायपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। घने कोहरे की वजह से आज सुबह देवभोग से रायपुर जा रही महेश बस सर्विस की बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसा गरियाबंद जिले के नेशनल हाइवे पथरी नाला के पास मोड़ पर हुई है। हादसे में 10 यात्रियों के घायल होने की खबर है। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है। घायलों को इलाज के लिए मैनपुर लाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

   

सम्बंधित खबर