जयपुर में संपन्न हुआ बीएनआई आईएनसी 2026 सम्मेलन

जयपुर, 17 मई (हि.स.)। बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल इंडिया के वार्षिक सम्मेलन बीएनआई आईएनसी 2026 का रविवार को जयपुर में समापन हुआ। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में भारत सहित कई देशों से 3000 से अधिक बिजनेस लीडर्स ने भाग लिया।

आयोजन के दौरान 1200 से अधिक वन-टू-वन बिजनेस चर्चाएं आयोजित हुईं तथा 100 से अधिक उत्पादों और सेवाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। सम्मेलन में अनुपम खेर, दीपक वोहरा, जेन लेहान तथा Zoho के राजेंद्रन दंडपाणि सहित कई वक्ताओं ने नेटवर्किंग, व्यापारिक सहयोग और उद्यम विकास पर अपने विचार साझा किए।

बीएनआई जयपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षय गोयल ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य व्यापारियों और उद्यमियों को सार्थक संपर्क एवं सहयोग का मंच उपलब्ध कराना है। समापन समारोह में चैप्टर, रीजन और हॉल ऑफ फेम श्रेणी में विभिन्न अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।

आयोजकों के अनुसार बीएनआई विश्वभर में 11,728 चैप्टर्स के माध्यम से 3.55 लाख से अधिक सदस्यों को जोड़ने वाला बड़ा बिजनेस नेटवर्क संगठन है। भारत में यह 143 शहरों में 72 हजार से अधिक बिजनेस लीडर्स को मंच उपलब्ध करा रहा है। पहली बार जयपुर में आयोजित यह सम्मेलन राजस्थान के व्यापार और नवाचार को वैश्विक नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

   

सम्बंधित खबर