मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ का शुभारंभ

कोरबा, 9 जून (हि. स.)। प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से का शुभारंभ किया। यह नई व्यवस्था आम जनता को अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिए अब प्रदेशवासी टोल फ्री नंबर , मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे उसकी ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग और निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने कहा कि शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा जनसेवा को जवाबदेह और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नई व्यवस्था में शिकायतकर्ता यदि प्राप्त समाधान से संतुष्ट नहीं होता है, तो उसे शिकायत की पुनः समीक्षा कराने का अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा नागरिक प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे।

सीएम हेल्पलाइन के शुभारंभ के साथ ही इनमें पेयजल, नाली, सड़क, विद्युत व्यवस्था, भूमि संबंधी मामलों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी शिकायतें और मांगें शामिल हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपनी समस्याओं और सुझावों को हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज कराने की अपील की है।

   

सम्बंधित खबर