मुख्यमंत्री साय आज उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
- Admin Admin
- Sep 12, 2025
रायपुर, 12 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी। सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया था। वहीं, गुरुवार को राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल



