नई दिल्ली, 21 मई (हि.स.)। मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए संरचित और वैज्ञानिक संवाद के विश्वसनीय प्लेटफॉर्म क्लियरनेट से अबतक साढ़े छह लाख से अधिक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स जुड़ चुके हैं। कंपनी ने सीएमई कार्यक्रमों, एआई-आधारित लर्निंग पहल और डॉक्टरएंगेजमेंट प्लेटफॉर्म्स में बढ़ती भागीदारी दर्ज की है। कंपनी डेंटलनेट और वेटनेट के माध्यम से विशेष समुदायों को और मजबूत कर रही है तथा मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार कर रही है। इसके कारण हाल ही में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क द्वारा आयोजित यूथकॉन 2026 में “डिजिटल सीएमई के माध्यम से मेडिकल लर्निंग में परिवर्तन” श्रेणी में क्लियरनेट को सम्मानित किया गया।
कंपनी के सह-संस्थापक सौरव कसेरा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा, “यूथकॉन में मिला यह सम्मान आज के हेल्थकेयर इकोसिस्टम में सुलभ और निरंतर मेडिकल लर्निंग के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। आज डॉक्टर ऐसे विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की तलाश में हैं, जो वैज्ञानिक शिक्षा, सहयोग और रियल-टाइम नॉलेज एक्सचेंज को सक्षम बनाते हों। हमारा फोकस एक डॉक्टर-फर्स्ट इकोसिस्टम तैयार करने पर है, जो तकनीक, वैज्ञानिक विश्वसनीयता और समुदाय-आधारित एंगेजमेंट को बड़े स्तर पर जोड़ता हो।”
कंपनी ने बताया कि प्लेटफॉर्म ने अब वैश्विक स्तर पर 6.5 लाख से अधिक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को जोड़ लिया है और सेमीनार, पीयर डिस्कशन तथा क्लिनिकल लर्निंग पहलों में 25–35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
यह वृद्धि ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर डिजिटल हेल्थकेयर लर्निंग प्लेटफॉर्म्स को तेजी से अपनाया जा रहा है। डॉक्टर और हेल्थकेयर संस्थान तकनीक-संचालित और निरंतर वैज्ञानिक शिक्षा मॉडल की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में विशेष रूप से टियर 2 और टियर 3 शहरों में सुलभ और लचीले मेडिकल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स की मांग तेजी से बढ़ी है। कंपनी डेंटलनेट और वेटनेट के माध्यम से विशेष समुदायों को मजबूत कर रही है तथा मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने विस्तार को आगे बढ़ा रही है।
---------------

