नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, 15 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से उत्तराखंड के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में विशेषज्ञ समिति की ओर से संस्तुति की गई राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं में 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सकारात्मक कार्यवाही के प्रति आश्वस्त किया।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

   

सम्बंधित खबर