बरपेटा के भेल्ला बाजार में लगी आग, पोल्ट्री की दुकान जलकर राख, दो व्यक्ति झुलसे

बरपेटा (असम), 14 जून (हि.स.)। बरपेटा जिलांतर्गत भेल्ला बाज़ार में आज सुबह अचानक लगी आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हादसे में एक पोल्ट्री की दुकान जलकर राख हो गयी। स्थानीय लोगों ने बताया है कि दुकान में लगी आग के चलते रसोई गैस के सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिसके चलते दुकान में मौजूद बत्तख और मुर्गियों के जलने के साथ ही एक दुकानदार समेत दो लोग भी झुलस गए।

पीड़ितों की पहचान पोल्ट्री दुकानदार बाबुल अली और उसके साथी फशियार अली के रूप में हुई है। आग पोल्ट्री की दुकान के पास की कई दूसरी दुकानों में फैल गई, जिसके चलते भेल्ला बाज़ार की कई अन्य दुकानें भी जल गईं।

हालांकि, स्थानीय लोगों और बरपेटा से आई दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए बरपेटा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। साथ ही नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

   

सम्बंधित खबर