जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दीं मंत्री बोरा को शुभकामनाएं

गुवाहाटी, 26 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को विधानसभा के अपने सहयोगी और राज्य के मंत्री बिमल बोरा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि बोरा असम की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेगा बिहू’ से लेकर ‘सांस्कृतिक महासंग्राम’ तक, बोरा ने विभिन्न पहलों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। साथ ही, उन्होंने निवेशकों के लिए असम को एक आकर्षक गंतव्य बनाने में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

डॉ. सरमा ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से बोरा के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर