मुख्यमंत्री साय ने श्रीराम मंदिर अयाेध्या के मुख्य पुजारी के निधन पर जताया शाेक
- Admin Admin
- Feb 12, 2025

रायपुर, 12 फ़रवरी (हि.स.)। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताते हुए अध्यात्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बुधवार काे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर, पावन अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज का निधन धर्म और अध्यात्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीराम की भक्ति और सेवा में व्यतीत किया। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके अनुयायियों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल