पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने ज्ञापित की श्रद्धांजलि

गुवाहाटी, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज पुलिस स्मृति दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि ज्ञापित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि हमारे बहादुर पुलिसकर्मी कानून और व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को सुरक्षित जीवन जीने में मदद करने के लिए चौबीसों घंटे ड्यूटी पर रहते हैं।

हजारों पुलिसकर्मियों ने हमें सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान कुर्बान की है। पुलिस स्मृति दिवस पर, मैं पूरे पुलिस समुदाय को उनकी महान सेवा के लिए श्रद्धांजलि देता हूं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर