आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 19, 2026
पश्चिम बर्दवान, 19 जून (हि. स.)। चर्चित कोयला तस्करी मामले में आखिरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) के स्पेशल ब्रांच में कार्यरत पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। एनफोर्समेंट डिपार्मेंट की ओर से दो बार समान जारी किया गया था लेकिन वह स्वास्थ्य का बहाना बनाकर डालते रहे लेकिन अंत में गुरुवार को वह इडी दफ्तर कोलकाता हाजिर हुए। पूरे दिन इन्फेंट एनफोर्समेंट डिपार्मेंट के अधिकारी उनसे पूछताछ करते रहे आखिरकार गुरुवार रात उनको गिरफ्तार किया गया।
ईडी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसियां लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार के साथ-साथ कथित बालू सिंडिकेट से संभावित संबंधों की जांच कर रही थीं। इससे पहले ईडी ने मनोरंजन मंडल के आवास सहित कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन और कथित सिंडिकेट नेटवर्क से जुड़े कुछ तथ्यों के सामने आने का दावा किया गया था।
मनोरंजन मंडल इससे पहले आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। अंतिम दौर में उन्हें बुदबुद थाना का प्रभारी (ओसी) बनाया गया था। हालांकि उसी दौरान ईडी ने दुर्गापुर स्थित उनके आवास पर छापेमारी की थी। इसके बाद उनका तबादला स्पेशल ब्रांच में कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कई बार बुलाए जाने के बावजूद वह पूछताछ में उपस्थित नहीं हुए थे। मामले की जांच अभी जारी है और जांच एजेंसियां इस प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बाराबनी थाना में ओसी के रूप में कार्यरत रहने के दौरान तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह के जन्मदिन समारोह में शामिल होने को लेकर भी वह विवादों में आए थे। उस समय राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर उन्हें निलंबित किए जाने की खबर सामने आई थी।
फिलहाल ईडी की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
---------------

