सांसद बनना सिर्फ राजनीतिक उपलब्धि नहीं, वंचित वर्गों की आवाज उठाने का अवसर भीः कर्मवीर बौद्ध

नई दिल्ली, 08 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा से कांग्रेस के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य कर्मवीर सिंह बौद्ध ने कहा कि उनका संसद में जाना केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और वंचित वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सत्र उनका पहला सत्र होगा। इसमें वह सफाई कर्मचारियों की स्थिति, अनुसूचित जाति-जनजाति पर अत्याचार, किसानों के मुद्दे, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और संविधान से जुड़े मसलों को प्रमुखता से उठाएंगे।

   

सम्बंधित खबर