नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस का अभियान, सभी जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त

शिमला, 19 जून (हि.स.)। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने युवाओं के भविष्य के साथ कथित खिलवाड़ के मुद्दे को जनता के बीच उठाने के लिए जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए पार्टी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी राज्यभर में अलग-अलग जिलों में प्रेस वार्ताएं और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस नीट परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे को उठाते हुए युवाओं और अभिभावकों को जागरूक करेगी।

उन्होंने बताया कि चंबा जिले में 22 और 23 जून को होने वाले कार्यक्रमों के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष कर्ण पठानिया के साथ महासचिव मनमोहन कटोच, बलविंदर बबलू और जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

कांगड़ा जिले में 24 और 25 जून को आयोजित कार्यक्रमों के लिए उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा के साथ महासचिव विवेक कुमार, अमित भरमौरी, यशवंत खन्ना और जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लाहौल-स्पीति में 25 और 26 जून को होने वाले कार्यक्रमों के लिए उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, महासचिव हरिचंद शर्मा और जिला अध्यक्ष दोरजे अंगरूप को पर्यवेक्षक बनाया गया है। मंडी में 22 और 23 जून को होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर, महासचिव रणजीत सिंह राणा, देवेंद्र जग्गी और जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर को दी गई है।

हमीरपुर में 20 और 21 जून को आयोजित कार्यक्रमों के लिए उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर, महासचिव पवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष सुमन भारती को नियुक्त किया गया है। ऊना में 23 और 24 जून को होने वाले कार्यक्रमों के लिए उपाध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, महासचिव विकास ठाकुर और जिला अध्यक्ष देशराज को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

बिलासपुर में 22 और 23 जून को होने वाले कार्यक्रमों के लिए उपाध्यक्ष परस राम, महासचिव रमेश चौहान और जिला अध्यक्ष अंजना धीमान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोलन में 22 और 23 जून को आयोजित कार्यक्रमों के लिए उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, अमिता वर्मा और जिला अध्यक्ष सुभाष चंद वर्माणी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

सिरमौर में 24 और 25 जून को होने वाले कार्यक्रमों के लिए उपाध्यक्ष रजनीश किमटा, महासचिव धर्मेंद्र धामी और जिला अध्यक्ष आनंद परमार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिमला शहरी में 23 और 24 जून को होने वाले कार्यक्रमों के लिए उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर, महासचिव सत्यजीत नेगी, रमेश ठाकुर और जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

कुल्लू में 22 और 23 जून को आयोजित कार्यक्रमों के लिए उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर, महासचिव पवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि किन्नौर में 26 जून को होने वाले कार्यक्रम के लिए उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर और महासचिव सुरेश नागटा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर