अग्नि सुरक्षा की मंजूरी के आवेदन फॉर्म में बदलाव

मुंबई, 23 मई (हि.स.)। मुंबई मनपा ने अग्नि सुरक्षा की मंजूरी के लिए संबंधित फॉर्म में जरूरी बदलाव किए हैं। नए कंस्ट्रक्शन, एडिशन कंस्ट्रक्शन, मरम्मत, अंतिम अग्नि सुरक्षा मंजूरी के साथ-साथ अस्थाई कंस्ट्रक्शन के लिए बदले हुए एप्लीकेशन फॉर्म तैयार किए गए हैं।

अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) डॉ.अश्विनी जोशी के अनुसार यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि यह साफ हो सके कि “टेम्पररी फायर सेफ्टी अप्रूवल” महाराष्ट्र फायर प्रिवेंशन एंड लाइफ सेफ्टी मेज़र्स एक्ट, 2006 (अमेंडमेंट) के तहत बिल्डिंग प्लान के अप्रूवल के स्टेज पर दी गई एक सिफारिश है। यह “फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट” नहीं है। “प्रोविजनल फायर सेफ्टी अप्रूवल” एक रिकमेंडेशन है। यह किसी बिल्डिंग के डिजाइन को स्वीकृति देते समय और असल कंस्ट्रक्शन शुरू होने से पहले, एक्ट व उसके तहत बताए गए नियमों के तहत जरूरी फायर प्रिवेंशन और लाइफ सेफ्टी मेजर्स के पालन के बारे में दी जाती है।

बदले हुए फॉर्म तैयार किए गए हैं। संशोधित निर्माण के लिए अस्थायी अग्नि सुरक्षा स्वीकृति, अतिरिक्त/परिवर्तन निर्माण, मरम्मत के लिए अस्थायी अग्नि सुरक्षा स्वीकृति, अस्थायी निर्माण आदि के प्रावधानों में परिवर्तन किए गए हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर