चोरी की बाइक के साथ बाइक चोरी गिरोह के सदस्य को किया गया गिरफ्तार

किशनगंज,19अगस्त(हि.स.)। सदर पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का उदभेदन करते हुए बाइक चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिले के अलग अलग स्थानों से की हैं।

चोरी की 12 बाइक भी बरामद किया गया हैं। जब्त बाइक अलग अलग कंपनी की हैं। इसमे कुछ में नम्बर थे कुछ बिना नम्बर के हैं। पकड़े गए युवकों में एक बंगाल का हैं जो गैरेज चलाता था। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस गिरोह के अन्य नामों का पता लगा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर