दो जोड़ी रेलसेवाओं में बढ़ाए विभिन्न श्रेणी के डिब्बे

जोधपुर, 29 मई (हि.स.)। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दो जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डि़ब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 22464/22463 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दो से तीस जून तक एवं दिल्ली सराय से पांच जून से तीन जुलाई तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान व एक साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं गाड़ी संख्या 12463/12464 दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से तीन जून से एक जुलाई तक एवं जोधपुर से चार जून से दो जुलाई तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान व एक साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर