इतिहास के पन्नों में 15 अक्टूबरः जब नेताजी ने भारत और 38 करोड़ भारतीयों को आजाद कराने की शपथ ली

“मैं सुभाष चंद्र बोस, अपने जीवन की आखिरी सांस तक स्वतंत्रता की पवित्र लड़ाई लड़ते रहने की शपथ लेता हूं। मैं हमेशा भारत का सेवक रहूंगा। 38 करोड़ भाई-बहनों के कल्याण को अपना सर्वोत्तम कर्तव्य समझूंगा।”

21 अक्टूबर 1943 को सिंगापुर के कैथे सिनेमाहॉल में स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना की ऐतिहासिक घोषणा सुनने के लिए भारतीय स्वतंत्रता लीग के प्रतिनिधि एकत्रित हुए थे। पूरा सभागार खचाखच भरा था और लोगों की भारी उत्सुकता के बीच शाम 4 बजे मंच पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस इस खास घोषणा के लिए खड़े हुए। नेताजी ने कहा- “अस्थायी सरकार का काम होगा कि वो भारत से अंग्रेजों और उनके मित्रों को निष्कासित करे। अस्थायी सरकार का ये भी काम होगा कि वो भारतीयों की इच्छा के अनुसार और उनके विश्वास की आजाद हिंद की स्थाई सरकार का निर्माण करे।”

अस्थायी सरकार में सुभाष चंद्र बोस प्रधानमंत्री बने और 16 सदस्यीय मंत्रिस्तरीय समिति बनाई गई जिसे अस्थायी सरकार की घोषणा के बाद भारत के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। जब नेताजी निष्ठा की शपथ लेने के लिए खड़े हुए तो कैथे हाल में हर कोई भावुक था। इसी बीच सुभाषचंद्र बोस की आवाज गूंजी, “ईश्वर के नाम पर मैं ये पावन शपथ लेता हूं कि भारत और उसके 38 करोड़ निवासियों को स्वतंत्र कराऊंगा।“

इस सरकार के गठन के बाद उन्होंने नए सिरे से आजाद हिंद फौज को खड़ा कर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अपनी मुहिम छेड़ दी। बोस की इस सरकार को जर्मनी, जापान, फिलीपीन्स, कोरिया, इटली, मांचुको और आयरलैंड ने तुरंत मान्यता दे दी। जापान ने अंडमान और निकोबार द्वीप इस अस्थायी सरकार के हवाले कर दिए। नेताजी उन द्वीपों में गए और उन्हें नया नाम दिया- अंडमान का नया नाम शहीद द्वीप और निकोबार का नाम स्वराज्य द्वीप रखा। 30 दिसंबर 1943 को इन द्वीपों पर आजाद भारत का झंडा भी फहरा दिया गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1296- अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।

1555- इंग्लैंड की संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रूप मे मानने से इनकार किया।

1727- रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।

1854- फ्लोरेंस नाइटिंगल को 38 नर्स कर्मचारियों के साथ क्रीमिया युद्ध में भेजा गया।

1871- अमेरिका में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉर्क) हुआ।

1918- मार्गेट ओवन ने 1 मिनट में 170 वीपीएम की टाइपिंग स्पीड के साथ विश्व रिकार्ड स्थापित किया।

1934- जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया।

1934- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद फौज की स्थापना की।

1945- फ्रांस में महिलाओं को पहली बार मतदान का अधिकार मिला।

1948- संयुक्त राष्ट्र ने आणविक हथियार नष्ट करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया।

1950- बेल्जियम में मृत्युदंड समाप्त।

1951- भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।

1954- भारत और फ्रांस ने पांडिचेरी, करैकल और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया। समझौता 1 नवम्बर से लागू।

1970- नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया।

1999- सुकर्णो पुत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।

2003- चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

2005- सामूहिक बलात्कार की शिकार पाकिस्तान के मुख्तारन माई 'वूमैन आफ़ द इयर' चुनी गई।

2007- भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर जीत दर्ज की।

2008- भारत व पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवाँ-ए-तिजास शुरू।

2012- सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया।

2013- कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।

2014- प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।

जन्म

1957- अशोक लवासा - भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त रहे हैं।

1939- हेलन- हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध नर्तकी।

1937- फारूक अब्दुल्ला- जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री।

1931- शम्मी कपूर- प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता।

1925- सुरजीत सिंह बरनाला- पंजाब के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1889- काशीनाथ नारायण दीक्षित- भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे।

1887- श्रीकृष्ण सिंह- बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।

1830- नैन सिंह रावत - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय।

निधन

2012- यश चोपड़ा- भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

1998- अजीत- भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

पुलिस स्मृति दिवस विश्व

आयोडिन अल्पता दिवस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर