इतिहास के पन्नों में 27 सितंबरः जब बर्बर तालिबानों में पूर्व राष्ट्रपति को सरेआम दी फांसी

वर्ष 1989 में अफगानिस्तान से सोवियत सेना हटने के बाद वहां के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह की पकड़ कमजोर हो रही थी। करीब 15 अलग-अलग मुजाहिदीन संगठन सक्रिय थे जिनका एक ही उद्देश्य था- नजीबुल्लाह को सत्ता से हटाना।

साल 1996 में तालिबान के लड़ाकों ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। 26 सितंबर की देर शाम पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह यूएनओ दफ़्तर शरण लिए हुए थे और काबुल पर तालिबान पर जीत के जश्न में दागे गए गोले-रॉकेट की आवाजों के बीच डेढ़ बजे तालिबानी सैनिकों के 15 पिकअप ट्रक यूएनओ दफ़्तर के बाहर आकर रुके। हर ट्रक पर 8 से 10 सैनिक सवार थे।

सुबह 3 बजे नजीबुल्लाह को पता चला कि संयुक्त राष्ट्र दफ़्तर के बाहर तैनात संतरी अचानक गायब हो गए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के दूसरे दफ़्तर फोन कर मदद की गुहार की लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं आया। तालिबान के लड़ाके संयुक्त राष्ट्र के दफ़्तर में घुस आए। वे जबरन भवन की तलाशी लेने लगे और कुछ ही मिनट में उन्होंने नजीब को उनके भाई शाहपुर युसुफ़ ज़ई के साथ तलाश लिया। वे नजीबुल्लाह को घसीटते हुए कमरे से बाहर ले आए और बुरी तरह से पीटने के बाद दोनों भाइयों के सिर में गोली मार दी। दोनों शवों को पहले क्रेन से लटकाया गया और फिर राजमहल के नजदीक के लैम्पपोस्ट से टांग दिया गया। 27 सितंबर को सुबह लोगों ने तालिबानों की यह बर्बरता देखी।

तालिबान ने खुद को अफगानिस्तान का शासक घोषित किया। देश में शरिया कानून लागू कर दिया। महिलाओं को बुर्का पहनने का फरमान सुनाया गया। टेलीविजन देखने, गीत-संगीत, नाचने और फोटोग्राफी पर पाबंदी लगा दी। देश का नाम बदल कर इस्लामी अमीरात अफगानिस्तान कर कंधार को राजधानी घोषित किया गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1290- चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत।

1760- बंगाल के नवाब के रूप में मीर कासिम की ताजपोशी।

1821- मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।

1825- इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू।

1940- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली,जर्मनी एवं जापान ने धुरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1958- मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैर कर पार करने वाले पहले भारतीय बने।

1961- सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।

1988- अमेरिकी अंतरिक्ष यान'डिस्कवरी'का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।

1995- बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता।

1996- अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार,पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।

1998- इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना।

1998- जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।

2000- वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।

2002- न्यूयार्क में विश्व बैंक व आईएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।

2003- ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।

2005- बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।

2007- पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।

2009- भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू।

जन्म

1848- राधानाथ राय- उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।

1871- विट्ठलभाई पटेल- सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।

1932- यश चोपड़ा- भारतीय फिल्म निर्देशक।

1953- माता अमृतानंदमयी- धार्मिक नेता।

1981- लक्ष्मीपति बालाजी- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

निधन

1590- पोप अर्बन सप्तम- सबसे कम समय तक पोप रहे।

1833- राजा राममोहन राय- समाज सुधारक।

1933- कामिनी राय- प्रमुख बंगाली कवि,सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।

1968- बृजलाल वियाणी- मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।

2001- कोटला विजय भास्कर रेड्डी- आंध्र प्रदेश के 9वें मुख्यमंत्री थे।

2004- शोभा गुर्टू- प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।

2008- महेन्द्र कपूर- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध पार्श्वगायक।

2015- सैयद अहमद- भारतीय राजनीतिज्ञ,लेखक और कांग्रेस के सदस्य।

2020- जसवंत सिंह- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व पर्यटन दिवस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर