इतिहास के पन्नों में 02 मार्चः नहीं रहीं ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’

स्वतंत्रता सेनानी, सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल रहीं सरोजिनी नायडू का 2 मार्च 1949 को निधन हो गया। 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में जन्मीं सरोजिनी के पिता अघोरेनाथ चट्टोपाध्याय हैदराबाद के निजाम कॉलेज में प्रिंसिपल थे। सरोजनी नायडू ने यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास के अलावा लंदन के किंग्स कॉलेज और उसके बाद कैंब्रिज के गिरटन कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और जेल भी गईं। आजादी के बाद उन्हें यूनाइटेड प्राविंसेज (वर्तमान में उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल बनाया गया। उन्हें देश की पहली महिला राज्यपाल होने का गौरव हासिल है। सरोजिनी नायडू को उनकी प्रभावी वाणी और ओजपूर्ण लेखनी के कारण ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ कहा गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1498 - पुर्तगाल का यात्री वास्को डी गामा और उसका बेड़ा भारत की तरफ अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बीक द्वीप पहुंचा।

1807 - अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास किया,जिससे देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी गई। इसे दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में अहम कदम माना जाता है।

1969 - ब्रिटेन के सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी। बताया गया कि विमान को 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाया जा सकता है।

1991 - श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित कुल 19 लोगों की मौत।

1995 - इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।

1997 - चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।

1999 - व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सीटीबीटी) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का अमेरिका द्वारा खंडन।

2000 - चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।

2002 - कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू, फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।

2006 - नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।

2008- आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।

-हमास प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया।

-ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे।

2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की।

जन्म

1986 - जयन्त तालुकदार- भारतीय तीरंदाज़।

1953 - मनोरंजन साहू- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के पूर्व प्रमुख,शल्य चिकित्सा विभाग के पूर्व अध्यक्ष और क्षारसूत्र चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ हैं।

1932 - बसंत सिंह खालसा- राजनीतिज्ञ।

1926 - पी.के.वासुदेवन नायर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे,जिनका सम्बंध 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी'से था।

1924 - गुलशन राय - हिन्दी फ़िल्म निर्माता व वितरक थे।

निधन

2021 - बी.एस. नारंग - प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक तथा संगीतकार थे।

2014 - पवन दीवान - छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता,संत और कवि थे।

2010 - सैयद अली - भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी थे।

1949 - सरोजिनी नायडू- स्वतंत्रता सेनानी, सुप्रसिद्ध कवयित्री और उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल।

1869 - हरकोर्ट बटलर- उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर