स्वदेशी समुदायों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 26 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य सरकार स्वदेशी समुदायों के समग्र सशक्तिकरण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से सरकार ने ऐसे कई कदम उठाए हैं, जिनका उद्देश्य इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में राभा समुदाय के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि राभा हाजोंग ऑटोनॉमस काउंसिल (आरएचएसी) क्षेत्र के बाहर निवास करने वाले राभा समुदाय के लोगों के लिए 'राभा विकास परिषद' की स्थापना का निर्णय लिया गया है। यह परिषद उनकी सामाजिक और आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार राज्य के हर स्वदेशी समुदाय के अधिकारों, परंपराओं और विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर