स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

जौनपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को निजी स्कूल और कॉलेजों में मनमानी फीस वृद्धि के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इस दाैरान उच्च शिक्षा मंत्री और सरकार विरोधी नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। बढ़ी हुई फीस के कारण वे बच्चों का खर्च नहीं उठा पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि जिला प्रशासन मनमानी करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करें।

जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि निजी विद्यालयों में लूट मची हुई है। स्कूल फीस के नाम पर डोनेशन ले रहे हैं। अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के स्कूलों में अलग-अलग फीस वसूली जा रही है। इसकाे लेकर आज कार्यकर्ताओं के साथ सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को ज्ञापन सौंपा गया है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

   

सम्बंधित खबर