ग्राम भैंसा से आगे बढ़ी कांग्रेस की न्याय यात्रा

रायपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज साेमवार काे चौथे दिन ग्राम भैंसा से शुरू हुई। कांग्रेस की यह यात्रा आज 100 किमी का सफर पूरा करते हुए ग्राम भैंसा से सारागांव तक पहुंचेगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकली जा रही इस न्याय यात्रा में राज्य की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया जा रहा है। इस यात्रा में लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। वहीं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिख रहा है। इस न्याय यात्रा का समापन दाे अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर