हरियाणा की जनता ने बनाया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन : बजरंग गर्ग

राहुल गांधी 26 को बरवाला कपास मंडी में करेंगे जनसभा को संबोधित

हिसार, 25 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा है कि भाजपा सरकार के 10 साल के राज में हर वर्ग का नागरिक दुखी है और भाजपा सरकार से मुक्ति चाहता है। भाजपा सरकार में आम जनता व व्यापारी लूटा है और किसान पीटा है, इसलिए हरियाणा की जनता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

बजरंग गर्ग बुधवार को विधानसभा उकलाना व आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। हिसार लोकसभा की 9 की 9 विधानसभा की सीटें कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा के विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय युवा नेता राहुल गांधी 26 सितंबर को बरवाला कपास अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में प्रदेश के सभी कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता भाग लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर