राजस्थान कांग्रेस केंद्र के खिलाफ चलाएगी 40 दिन का संविधान बचाओ अभियान

जयपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान कांग्रेस की ओर से अब संविधान बचाओ अभियान चलाया जाएगा।इसके लिए कार्ययाेजना तैयार कर ली गई है। यह अभियान 40 दिन का हाेगा। इसमें जयपुर में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों व मण्डल एवं ब्लॉक तथा जिला स्तर

के पदाधिकारियों के साथ संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह जानकारी साेमवार काे प्रदेशाध्यक्ष गाेविंदसिंह डाेटासरा ने पत्रकार वार्ता में दी।

उन्हाेंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में संविधान बचाओ अभियान प्रारम्भ किया गया है। अहमदाबाद में आयोजित एआईसीसी बैठक और बेलगावी में आयोजित विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में किए गए निर्णय के अनुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में समर्पित भाव से प्रतिबद्धता के साथ चलाने का निर्णय किया गया है। देशभर में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग तथा संघीय सिद्धान्तों का बार-बार अतिक्रमण कर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा बढ़ती आर्थिक असमानता पर सरकार की चुप्पी के विरोध में यह अभियान चलाया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा मूल मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार द्वारा भारत के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के आदर्शों पर सुनियोजित हमले किए जा रहे है। संविधान के प्रति अपमान की भावना से न्यायपालिका के विरूद्ध भी अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बनाने के लिए अपमानजनक बयान दिए जा रहे है।

संविधान बचाओ अभियान के तहत 24 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक कर अभियान की सफलता के लिए जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी जाएगाी। 28 अप्रैल को जयपुर में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों व मण्डल एवं ब्लॉक तथा जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। तीन मई से दस मई तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैलियां आयोजित होंगी, उसके बाद 11 से 17 मई तक विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक न्याय और समानता के वादे के साथ जो विश्वासघात भाजपा ने किया है तथा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, के मुद्दें पर रैलियां आयोजित होंगी। अभियान के तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कार्य करते हुए घर-घर जाकर संविधान की रक्षा एवं भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के मुद्दे पर भाजपा को बेनकाब करने का कार्य करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

   

सम्बंधित खबर