नगरी में अवैध शराब पर शिकंजा, 3000 लीटर लाहन नष्ट

Crackdown on illegal liquor in the city, 3000 litres of liquor destroyed


कठुआ, 20 मई । नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरी क्षेत्र में करीब 3000 लीटर लाहन नष्ट किया।

यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम ने नगरी और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे कच्चे माल (लाहन) और भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट नगरी की टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 3000 लीटर लाहन बरामद की गई जिसे तुरंत नष्ट कर दिया गया। साथ ही अवैध शराब बनाने के लिए लगाए गए अस्थायी उत्पादन केंद्र और उपकरण भी मौके पर ध्वस्त कर दिए गए। एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर