डीसी ट्रैफिक ने कुल्टी क्षेत्र में पार्किंग जोन का निरीक्षण, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- DSS Admin
- May 27, 2026
आसनसोल, 27 मई (हि. स.)। कुल्टी क्षेत्र में अवैध पार्किंग और ट्रैफिक अव्यवस्था पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को पी. वी. जी. सतीश ने नियामतपुर पुलिस चौकी के लछीपुर इलाके सहित विभिन्न पार्किंग जोनों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ कुल्टी और नियामतपुर सब-ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने पार्किंग व्यवस्था, सड़क किनारे खड़े वाहनों और संभावित अवैध गतिविधियों का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी स्थान पर अवैध या बिना अनुमति के पार्किंग संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी नियमों का उल्लंघन सामने आएगा, वहां कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य सड़क जाम कम करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
हाल के दिनों में आसनसोल और कुल्टी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। माइकिंग के जरिए लोगों को चेतावनी देने के साथ-साथ अवैध पार्किंग संचालकों पर नजर रखी जा रही है।
----------------

