पंचायत में मनाया गया विकास दिवस, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

भागलपुर, 28 जून (हि.स.)। जिले के शाहजंगी पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाया गया। पंचायत के समुदाय भवन में प्रखंड के कई अधिकारी एवं शाहजंगी पंचायत की मुखिया बीवी तरन्नुम एवं सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

इस मौके पर ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। पंचायत कार्यपालक सहायक एवं प्रखंड लेखपाल ने सरकार की दिए गए योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

सरकार के दिशा निर्देश पर ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देने के लिए अब हर महीने के आखिरी रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अहम योजनाओं पर भी विशेष चर्चा हुई।

बीवी तरन्नुम ने बताया कि पंचायत हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है। गांव का विकास लोगों की भागीदारी और जन कल्याण की योजनाओं को धरातल तक पहुंचने में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मैं सरकार के दिए गए गाइडलाइन पर पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही हूं।

---------------

   

सम्बंधित खबर