बलरामपुर : दिशा समिति की बैठक स्थगित

बलरामपुर, 29 जून (हि.स.)। सरगुजा सांसद चिन्तामणि महाराज की अध्यक्षता में 30 जून को आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने आज सोमवार को यह जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

सरगुजा सांसद चिन्तामणि महाराज की अध्यक्षता में 30 जून, मंगलवार को सुबह 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक प्रस्तावित थी। यह बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने बताया है कि बैठक की अगली तिथि की सूचना अलग से जारी की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर