डीएम एसपी ने धर्मगुरुओं और अधिकारियों के साथ की पीस कमेटी की बैठक

निर्देश देते डीएम एसपी

महोबा, 17 जून (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद प्रशासन ने आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।डीएम एवं एसपी द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं, अधिकारियों और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने शांति समिति के सदस्यों, धर्म गुरुओं,प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम गजल भारद्वाज ने ताजियेदारों एवं आयोजन समितियों के साथ सतत समन्वय बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही वालंटियर नामित कर उन्हें पहचान-पत्र जारी करने तथा जुलूस मार्गों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने की अपील की गई है। एसपी शशांक सिंह ने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

   

सम्बंधित खबर