(संशोधित) जीएसटी जमा करने में मुरादाबाद को प्रदेश में पांचवां स्थान, मई में व्यापारियों ने 141 करोड़ जमा किए
- DSS Admin
- Jun 12, 2026
मुरादाबाद, 12 जून (हि.स.)। मुरादाबाद जोन के व्यापारियों ने मई माह में 141 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में जमा किया है। इसी कारण मुरादाबाद जोन जीएसटी जमा करने में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। शासन ने जीएसटी संग्रह लिए मुरादाबाद जोन को 4330 करोड़ रुपये का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया है।
मई माह में मुरादाबाद जोन के व्यापारियों ने 141.95 करोड रुपये जीएसटी जमा किया। पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक जीएसटी जमा किया गया है।
इस बाबत अपर आयुक्त ग्रेड 1 अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में जीएसटी संग्रह में मुरादाबाद जोन का पांचवां स्थान आया है। जीएसटी संग्रह बढ़ाने के लिए व्यापारियों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। कई स्थानों पर संवाद के कार्यक्रम हुए हैं।

