डूबान क्षेत्र में फिर बहा स्वच्छ पानी, खराब सोलर पंप सुधारकर पेयजल व्यवस्था बहाल
- DSS Admin
- May 13, 2026

धमतरी, 13 मई (हि.स.)।
सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। विकासखंड धमतरी के ग्राम कोसमी (डूबान) में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप खराब होने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था, जिसे प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से दूर कर दिया गया।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर क्रेडा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी परीक्षण किया और खराब पंप को बदलकर नया स्पेयर पंप स्थापित किया। इसके बाद जलापूर्ति प्रणाली पुनः सुचारू हो गई। पेयजल व्यवस्था बहाल होने से ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई से उन्हें बड़ी परेशानी से निजात मिली। क्रेडा विभाग ने बताया कि डूबान क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है।

