पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, मौत के सही कारणों का नहीं हुआ खुलासा
रोहतक, 17 मई (हि.स.)। शहर के अशोका चौक के समीप होटल में पुलिस को एक व्यक्ति का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियाें में पड़ा हुआ मिला है। मृतक उतराखंड का रहने वाला था और होटल में रसोईया का काम करता था। पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी और पुलिस का कहना है कि अभी मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सिविल लाइन पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि अशोक चौक स्थित होटल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान शव की शिनाख्त उतराखंड निवासी आनंद के रुप में हुई। होटल कर्मचारियों ने बताया कि आनंद करीब 15 साल से होटल में रसोईया का काम करता था और रात करीब 12 बजे गांव से लौटा था। इसके बाद कमरे में उसका शव पड़ा हुआ मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि आनंद की मौत हार्ट अटैक से हुई हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
---------------

