कोलकाता नगर निगम चेयरपर्सन पद से देबलीना विश्वास का इस्तीफा
- DSS Admin
- May 19, 2026
कोलकाता, 19 मई (हि. स.)। कोलकाता नगर निगम के नौ नंबर बोरो की चेयरपर्सन पद से तृणमूल कांग्रेस की पार्षद देबलीना विश्वास ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को उनका हस्तलिखित इस्तीफा पत्र सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, देबलीना विश्वास कोलकाता नगर निगम के 74 नंबर वार्ड की पार्षद हैं। उन्होंने चेयरपर्सन पद छोड़ने का निर्णय लिया है, हालांकि वे पार्षद के रूप में अपना कार्य जारी रखेंगी। उन्होंने अपना इस्तीफा कोलकाता नगर निगम की चेयरपर्सन माला राय को भेजा है और आग्रह किया है कि उनका इस्तीफा शीघ्र स्वीकार किया जाए।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और संगठनात्मक समीकरणों के चलते यह कदम उठाया गया है। हालांकि, देबलीना विश्वास ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी है।
---------------

