यमुनानगर: दिल्ली की जीत, भाजपा की एक ऐतिहासिक जीत : श्याम सिंह राणा

यमुनानगर, 8 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि दिल्ली की जनता कांग्रेस और केजरीवाल से दुखी थी। दिल्ली की जनता भी देश में हो रहे विकास को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपना विकास चाहती है और इस बात की उन्होंने मोहर लगाई है। दिल्ली की जीत एक ऐतिहासिक जीत है।

शनिवार को दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिल्ली की जीत को भाजपा की ऐतिहासिक जीत बताया।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। भारत दुनिया की जल्दी तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इसके साथ-साथ देश में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों को देखते हुए दिल्ली की जनता ने भी दिल्ली के विकास के नाम पर भाजपा की जीत पर अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली में रुके हुए विकास कार्य और घोषणा पत्र में की गई घोषणाओं को भाजपा जल्दी पूरा करेगी, यह मोदी की गारंटी है। दिल्ली को एक सुंदर और स्वच्छ राजधानी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के इस जीत के बाद हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव में भी दिल्ली की तरह ही भाजपा की अप्रत्याशित जीत होने जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

   

सम्बंधित खबर