दिल्ली भाजपा के होली मंगल मिलन में मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने जमकर खेली होली

भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आयोजित होली समारोह की तस्वीरेंभाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आयोजित होली समारोह में मौजूद वीरेन्द्र सचदेवा, रेखा गुप्ता एवं अन्य

नई दिल्ली, 11 मार्च (हि.स.)। दिल्ली भाजपा की मीडिया इकाई ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में होली मंगल मिलन का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं कई मंत्री शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह होली विशेष है जब दिल्ली में हमारी सरकार है। हमको बिना भेदभाव सभी के सेवा का संकल्प दोहराना है और संगठन के साथ मिलकर डबल इंजन सरकार के लाभ जनजन तक पहुंचाना है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की आज खुशी का अवसर है कि 27 वर्ष बाद पार्टी के रंग उत्सव कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री और मंत्री सम्मिलित हुए हैं। इस अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना है की जिस तरह होली के रंग सबको हर्षित करते हैं उसी तरह भाजपा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से हमको दिल्ली के नागरिकों के जीवन में हर प्रकार की सुविधाओं के रंग भरने हैं।

भाजपा मीडिया विभाग के इस वार्षिक होली मंगल मिलन में पहली बार लाइव संगीत कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान अधिकांश नेता एवं पत्रकार फाग गीत पर थिरके और पुष्प होली का आनंद भी लिया। इस मौके पर मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल ने केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, महासचिव अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम, अनिल बलूनी, डॉ. अल्का गुर्जर, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा एवं आशीष सूद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चांदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल एवं निशीकांत दुबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एवं विजय गोयल, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का चंदन गुलाल लगा कर अभिनंदन किया।

इसक साथ

विधायक हरीश खुराना, नीरज बसौया, राजकुमार भाटिया, अनिल शर्मा, करनैल सिंह, तिलक राम गुप्ता, संजय गोयल, डा. अनिल गोयल, गजेन्द्र यादव, दिल्ली नगर निगम के उपनेता जय भगवान यादव, एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल, सदस्य दिनेश प्रताप सिंह एवं सरिता तोमर आदि भी होली उत्सव में उपस्थित रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

   

सम्बंधित खबर