सबलपुर दियारा में कटावरोधी कार्यों का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
- DSS Admin
- Jul 07, 2026

सारण, 07 जुलाई (हि.स.)।उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने आज सोनपुर स्थित सबलपुर दियारा का दौरा कर वहाँ चल रहे कटावरोधी कार्यों का गहन निरीक्षण किया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीना झा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और इसे तय समय सीमा में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।
मानसून के दौरान बाढ़ की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उपमुख्यमंत्री ने स्थल पर बाढ़ संघर्षात्मक सामग्री, बालू भरे बोरे और बांस-बल्ली का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा ताकि आम जनता को सुरक्षा मिल सके।
सबलपुर दियारा में कुल 51 करोड़ रुपये की लागत से 1890 मीटर में कटावरोधी कार्य होना है, जिसमें बोल्डर से एप्रॉन और स्लोप पिंचिंग का काम शामिल है। अब तक 1810 मीटर में मेगा जियो बैग से बेस का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 750 मीटर में बोल्डर एप्रॉन का काम तेजी से चल रहा है। कार्य की विशालता को देखते हुए इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर अब 31 जुलाई कर दी गई है।
---------------

