देवा बटाला के शरणार्थी परिवारों ने सत शर्मा से भूमि अधिकार और मुआवजे की मांग की
- DSS Admin
- Jul 08, 2026
जम्मू, 08 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू में देवा बटाला के शरणार्थी परिवारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा से मुलाकात कर भूमि अधिकार और मुआवजे की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीमा पर बनाए जा रहे मिट्टी के तटबंध (अर्थन एम्बैंकमेंट) के कारण उनकी कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है जबकि वर्षों पहले आवंटित जमीन का मालिकाना हक आज तक नहीं मिला। शरणार्थी परिवारों ने प्रभावित भूमि के लिए उचित मुआवजा, मालिकाना अधिकार और पुनर्वास की लंबित समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।
सत शर्मा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि भाजपा विस्थापित परिवारों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
---------------

