गुवाहाटी, 12 मई (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन व विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

