विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डीसी कठुआ ने की प्रगति की समीक्षा
- DSS Admin
- May 26, 2026

कठुआ, 26 मई । डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने मंगलवार को जिला कैपेक्स बजट 2026-27, विधायक निधि और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, जेपीडीसीएल सहित विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। साथ ही डीडीसी, बीडीसी और पीआरआई ग्रांट्स के अंतर्गत परियोजनाओं की स्थिति भी परखी गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके। उन्होंने ठेकेदारों के कार्यों की नियमित निगरानी और मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि एमएलए-सीडीएफ के तहत 748 कार्यों को मंजूरी मिली है जिनमें से 727 टेंडर, 713 आवंटित और 699 कार्य शुरू हो चुके हैं जबकि 542 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। वहीं एमपी लैड के तहत भी अधिकांश कार्यों में संतोषजनक प्रगति दर्ज की गई है। बैठक में एडीसी महिमा मदान, सीपीओ रणजीत ठाकुर, एसीडी अखिल सदोत्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------

