हिसार : सरकार की जनकल्याण योजनाओं का हर पात्र तक लाभ पहुंचाएं : आशा खेदड़
- Admin Admin
- Mar 19, 2025

जिला अध्यक्ष ने की मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा
हिसार, 19 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़
ने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने मंडलों में पार्टी की मजबूती
के लिए काम करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने
कहा कि पार्टी की अंत्योदय की सोच के तहत हर पात्र तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना
चाहिए।
डॉ. आशा खेदड़ बुधवार को जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित
कर रही थी। मंडल अध्यक्षों के साथ परिचयात्मक में आगामी कार्यक्रमों बारे विस्तार से
चर्चा हुई और जिला अध्यक्ष ने उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी
मंडल अध्यक्ष मेहनती व जनता तक पहुंचे रखने वाले हैं। ऐसे में हम सरकार की जनकल्याणकारी
नीतियों को जनता तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्षों के कार्यों
की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे मंडल अध्यक्ष भाजपा की दैनिक गतिविधियों के जीवनप्राण
है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि सामाजिक संगठन की तरह काम
करते हुए हर समय जनता के बीच रहने वाली पार्टी है। ऐसे में सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने
मंडलों में हर पात्र तक सरकार की जनकल्याण की योजनाएं लेकर आए और हर जरूरतमंद को लाभांवित
करें।
बैठक में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई दी
और उनका स्वागत किया। मंडल अध्यक्षों ने कहा कि जिला एवं संगठन के बड़े नेताओं के निर्देशानुसार
कार्य करते हुए वे पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री संजीव
रेवड़ी, जिला सह कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, सभी मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, दीपक अग्रवाल,
राहुल सैनी, भूप सिंह खीचड़, बलजीत फोगाट, सुमन कस्वा, चंद्रपाल भादू, राजेन्द्र सोनी,
रमेश बेनीवाल, मीना शर्मा, विनोद कुमार, मोहनलाल नगथला, मनबीर सरहेडा सहित अन्य पदाधिकारी
व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर