डॉक्टरों से मारपीट मामले में पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jul 08, 2026
मुंबई, 08 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के डोंबिवली स्थित शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने बुधवार को शिवसेना शिंदे समूह के पार्षद रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन विष्णू नगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित पर सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर की पिटाई का आरोप है। आरोपित को दोपहर में डोंबिवली स्थित आवास से गिफ्तार किया गया है। गुरुवार को आरोपित को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में तीन अन्य आरोपितों रमेश पवार, अक्षय करांडे और प्रमोद निकम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और तीनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।
---------------

