पूर्णागिरि में चलाया नशा मुक्ति अभियान

एस एस बी का नशा मुक्ति अभियान

चंपावत, 20 मार्च (हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी ने मां पूर्णागिरी धाम क्षेत्र के पास सेलागाड़ गांव में नशामुक्त अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारें में जागरूक किया।

एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसबी और जिला समाज कल्याण के अधिकारियों ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

इस अभियान के दौरान, समवाय सीमा चौकी के पास एक सहायता केंद्र और सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी

   

सम्बंधित खबर