महानपुर कॉलेज में नशा मुक्त प्रतिज्ञा कार्यक्रम, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
- DSS Admin
- May 18, 2026

कठुआ, 18 मई । गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में “नशा मुक्त प्रतिज्ञा” कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. संगीता सुदान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सपना देवी ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संगीता सुदान ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश के स्वस्थ और प्रगतिशील भविष्य के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में 20 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा नशा न करने की शपथ ली। इस दौरान डॉ. रूपली जसरोटिया, प्रो. बिंती शर्मा, प्रो. मीनू, प्रो. अंबिका, किशोरी लाल, रमेश और अनु सहित स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ किया गया।
---------------

