भूमि कब्जा मामले में ईडी के समन पर पहुंचीं सोना पप्पू की पत्नी सोमा पोद्दार

कोलकाता, 30 जून (हि. स.)। गत 18 मई को सोना पप्पू उर्फ विश्वजीत पोद्दार जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पेश हुए थे, तब उनकी पत्नी सोमा पोद्दार भी उनके साथ थीं। पति की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को ईडी के समन पर सोमा पोद्दार अकेले कोलकाता स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचीं।

सूत्रों के मुताबिक, सोना पप्पू और जय कमदार के खिलाफ चल रहे भूमि कब्जा मामले में ही सोमा पोद्दार को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इसी मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी शांतनु सिंह विश्वास को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पहले ईडी की छापेमारी के दौरान सोना पप्पू के घर से एक आग्नेयास्त्र बरामद किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि सोमा पोद्दार के नाम पर दर्ज एक कंपनी का कारोबारी जय कमदार की कंपनी के साथ लेनदेन था।

ईडी पहले ही जय कमदार के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है, जबकि सोना पप्पू के खिलाफ अब तक आरोपपत्र दाखिल नहीं हुआ है। ऐसे में उनकी पत्नी सोमा पोद्दार को पूछताछ के लिए बुलाया जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दूसरी ओर, दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क इलाके में अशांति के एक मामले में कसबा निवासी सोना पप्पू को पुलिस ने हिरासत में लिया था। शुरुआत में उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह न्यायिक हिरासत में जेल में रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर