रामगढ़ताल की लहरों पर 'अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग' बुधवार से, 16 टीमें दिखाएंगी दम

गोरखपुर क्वींस' पर टिकी निगाहें, 26 लाख से अधिक की प्राइज मनी और पदकों के लिए 275 खिलाड़ी मैदान में*गोरखपुर क्वींस' पर टिकी निगाहें, 26 लाख से अधिक की प्राइज मनी और पदकों के लिए 275 खिलाड़ी मैदान में*गोरखपुर क्वींस' पर टिकी निगाहें, 26 लाख से अधिक की प्राइज मनी और पदकों के लिए 275 खिलाड़ी मैदान में*गोरखपुर क्वींस' पर टिकी निगाहें, 26 लाख से अधिक की प्राइज मनी और पदकों के लिए 275 खिलाड़ी मैदान में*

गोरखपुर, 12 मई (हि.स.)। रामगढ़ताल की लहरों पर बुधवार से रोमांच का नया अध्याय शुरू हो रहा है। यहां पिछली विजेता तेलंगाना व मेजबान यूपी सहित विभिन्न राज्यों की 16 टीमों में शामिल 275 खिलाड़ी अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय लीग के सफल क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश खेल विभाग हरसंभव बुनियादी और प्रशासनिक सहयोग प्रदान कर रहा है।

--राज्यों की नहीं, यहां 'जिलों' के बीच होगी पदकों की भिड़ंत

लीग का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इसमें राज्य सीधे भाग लेने के बजाय जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से मेजबान जिले की टीम 'गोरखपुर क्वींस' मैदान में अपनी चुनौती पेश करेगी।

मंगलवार को आरएफआई के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने तैयारियों का जायजा लिया और 'कोर्स ओपनिंग' की शुरुआत कराई। उनकी मौजूदगी में देश भर से आईं महिला खिलाड़ियों ने ताल की लहरों पर जमकर पसीना बहाया।

उन्होंने बताया कि इस बार पिछली विजेता तेलंगाना सहित रिकार्ड 16 टीमें भाग लेंगी जबकि पिछली बार आठ टीमों ने भाग लिया था। वहीं पहली बार ₹26,32,500 की इनामी राशि आकर्षण का केंद्र होगी।

--वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा गोरखपुर

गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप गोरखपुर अब वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है। उत्तर प्रदेश खेल विभाग और जिला प्रशासन द्वारा रामगढ़ताल को इस भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है और मेहमान खिलाड़ियों को यहाँ विश्वस्तरीय मेजबानी का अनुभव मिलेगा।

--बुधवार को उद्घाटन, हीट्स की शुरुआत 14 मई को

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि 13 मई को शाम चार बजे मुख्य अतिथि अभिनव गोपाल (आईएएस, उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण लीग) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद टीम मैनेजर व जूरी मीटिंग के साथ मुकाबलों का ड्रा निकाला जाएगा जबकि वास्तविक रेस (हीट्स) 14 मई से शुरू होगी।

--यह टीमें लेंगी भाग

उत्तर प्रदेश से 'गोरखपुर क्वींस' के अलावा केरल की कोचीन क्वींस और त्रावणकोर क्वींस, महाराष्ट्र की डेक्कन क्वींस और विक्टोरिया, पंजाब की मोगा क्वींस, मध्य प्रदेश से भोपाल, झारखंड की स्टील ओर्स, असम की ब्रह्मपुत्र वॉरियर्स, तेलंगाना की हैदराबाद क्वींस, हरियाणा की जींद सिटी हरियाणा, ओडिशा की कटक रोइंग क्लब, पश्चिम बंगाल की बंगाल, अंडमान और निकोबार की अंडमान अचीवर्स, चंडीगढ़ की चंडीगढ़ रोइंग और कर्नाटक की बेंगलुरु खेलेंगी।

--मेजबान 'गोरखपुर क्वींस' की टीम घोषित

मेजबान टीम 'गोरखपुर क्वींस' के खिलाड़ियों को समाजसेवी अमित बथवाल ने किट प्रदान करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। चयनित टीम की घोषणा उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (आईपीएस) ने की। टीम इस प्रकार हैं:-

• अंडर-15 वर्ग: उत्कर्षा पातर, प्रिंस कुमारी (सब्सटीट्यूट : यशिता मिश्रा, दिव्यांशी शर्मा)।

• अंडर-19 वर्ग: योना सेन गुप्ता, अंशू, काजल पाल, जसकरनवीर कौर, कनक निषाद (सब्सटीट्यूट : प्रीति, नैना)।

• ओपन वर्ग: श्रुति, अनवीर कौर हीरा, रानी कुमार, अंकिता कुमारी, सुलेखा मुर्मू, नीलू कुमारी, संजू कुमारी, अनुष्का पटेल (सब्सटीट्यूट : रूपल यादव, अभ्या भारती)।

• कोच : बिकास कुमार पॉल, मैनेजर अशोक कुमार।

---------------

   

सम्बंधित खबर