सैयद समीर अली अध्यक्ष निर्वाचित

नैनीताल, 18 मई (हि.स.)। नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के रविवार को हुए चुनाव और देर रात्रि तक चली मतगणना के बाद सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद काशिफ जाफरी, अधिवक्ता उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने परिणाम घोषित कर दिए हैं।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर सैयद समीर अली, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कासिम, महासचिव पद पर नाजिम बक्श, सचिव पद पर रशीद अहमद तथा कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद साबिर उर्फ गुड्डू भाई विजयी घोषित किए गए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद काशिफ जाफरी ने बताया कि कुल 719 मतदाताओं में से 415 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर सैयद समीर अली को 240 मत तथा अब्दुल कयूम को 112 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कासिम को 186, मोहम्मद शादाब को 100 और मोहम्मद ताहिर को 61 मत मिले।

महासचिव पद पर नाजिम बक्श को 210 और परवेज आलम को 132 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर रशीद अहमद को 154, अमन को 102 और अब्दुल वाहिद को 84 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद साबिर को 230 तथा सलीम अहमद को 104 मत प्राप्त हुए।

उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह आगामी दो दिनों में आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद नई कार्यकारिणी कार्यभार ग्रहण करेगी। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में शाहनवाज खान, सिकंदर अली, शानू अहमद, नसीम खान, मोहम्मद खालिद, शोएब और अब्दुल अजीज सहित चुनाव अधिकारियों ने सहयोग किया।

---------------

   

सम्बंधित खबर