बस्ती, 17 जून (हि.स.)। जनपद के थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार दोपहर 65 वर्षीय मोहम्मद समी की बांस से पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि भोजन के बाद साइकिल से घर जाते समय गांव के गेट के पास राजकुमार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी कलवारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी समेत कई थानों की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। तहरीर लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

